कनाडा भेजने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी आरोपी काबू

विदेश भेजने के नाम पर आमजन से धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के आदेशानुसार कैथल पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में कनाडा भेजने के नाम पर 19 लाख रुपये की ठगी करने के मामले की जांच एंटी इमिग्रेशन सेलप्रभारी पीएसआई अमन की अगुवाई में एएसआई सुरेंद्र की तुक द्वारा करते हुए आरोपी अम्बाला निवासी सतनाम सिंह को गिरफ्तार किया गया है। 

पुलिस प्रवक्ता ने बताया की गांव कांगथली निवासी कृष्ण कुमार विदेश जाने का इच्छुक था। इसके लिए उसने ऑनलाइन माध्यम से जानकारी जुटाई, जहां उसकी बातचीत लुधियाना निवासी विरेन्द्र सिंह से हुई। विरेन्द्र सिंह ने उसकी मुलाकात अम्बाला निवासी सतनाम सिंह और मोहाली निवासी दलजीत सिंह से करवाई। तीनों ने शिकायतकर्ता को कनाडा भेजने का भरोसा दिलाया और इसके लिए 19 लाख रुपये की मांग की। आरोपियों ने शुरुआत में कहा कि उसके दस्तावेज और वीजा तैयार होने के बाद ही पैसे लिए जाएंगे। इसके बाद उसने अपना पासपोर्ट आरोपियों को दे दिया। जनवरी माह में आरोपियों ने उसे बताया कि उसके दस्तावेज तैयार हो गए हैं, वीजा लग चुका है और हवाई टिकट भी बुक करवा दी गई है। इस पर विश्वास करते हुए शिकायतकर्ता ने सतनाम सिंह के बैंक खाते में ऑनलाइन माध्यम से 16 लाख 50 हजार रुपये जमा करवा दिए। इसके बाद सतनाम सिंह और दलजीत सिंह उसके घर पहुंचे और उसे कथित तौर पर वीजा, टिकट व अन्य दस्तावेज दिखाकर शेष रकम भी ले ली। आरोपियों ने शिकायतकर्ता को 24 फरवरी की फ्लाइट होने की बात कही। शिकायतकर्ता अपने परिजनों के साथ निर्धारित तारीख को एयरपोर्ट पहुंच गया, लेकिन जब उसने आरोपियों से संपर्क करने का प्रयास किया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया और बाद में उनके मोबाइल फोन बंद हो गए। इसके चलते शिकायतकर्ता को बिना विदेश गए वापस लौटना पड़ा। बाद में आरोपियों से पैसे वापस मांगने पर वे कथित तौर पर उसे बार-बार आश्वासन देते रहे। पंचायत के माध्यम से मामला सुलझाने के प्रयास के दौरान आरोपियों की ओर से शिकायतकर्ता को 19 लाख रुपये के तीन चेक दिए गए, लेकिन रकम वापस नहीं की गई। आरोपियों ने फर्जी दस्तावेजों के सहारे उससे कुल 19 लाख रुपये की ठगी की। बाद में 8 जुलाई 2026 को सतनाम सिंह ने शिकायतकर्ता के खाते में तीन लाख रुपये वापस जमा करवाए, लेकिन शेष राशि वापस मांगने पर आरोपियों ने कथित तौर पर गाली-गलौच करते हुए उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकियां दीं। जिस बारे थाना सीवन में मामला दर्ज किया गया था। व्यापक पूछताछ के लिए आरोपी का न्यायालय से 2 दिन पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

deneme bonusu veren siteler
deneme bonusu