विदेश भेजने के नाम पर लाखों की ठगी, आरोपी काबू

विदेश भेजने के सब्जबाग दिखाकर आमजन से ठगी करने वाले आरोपियों पर एसपी आस्था मोदी के निर्देशानुसार जिला पुलिस द्वारा शिकंजा कसा जा रहा है। ऐसे ही अमेरिका भेजने के नाम पर लाखों की ठगी करने के मामले की जांच आर्थिक अपराध शाखा प्रभारी इंस्पेक्टर ओमप्रकाश की अगुवाई में एएसआई रोहताश की टीम द्वारा करते हुए आदर्श नगर कालोनी पटियाला पंजाब निवासी मनोज कुमार उर्फ मोजी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गांव रामनगर भूना निवासी जगीर सिंह की शिकायत अनुसार वह फौज से सेवानिवृत्त हो चुका है। जुलाई 2024 में वह सेवानिवृत्त हुआ था और उसे सेना की तरफ से 80 लाख रुपये दिए गए थे। उसके बेटे सुखबीर सिंह की उनके गांव के ही सलीम के साथ दोस्ती थी। शिकायत अनुसार सलीम का पिता अशोक कुमार युवाओं को विदेश भेजने के नाम पर मानव तस्करी का कार्य करता है। आरोपित उसे कहने लगे कि सुखबीर सिंह को अमेरिका भेज दो और पूरी जिम्मेदारी हमारी होगी। 18 अगस्त 2024 को उसने सुखबीर के कागजात ले लिए और कहा कि वह मेरे बेटे जैसा है। अमेरिका भेजने के नाम पर जो भी खर्च आएगा वहीं लिया जाएगा। उसने पहले साढ़े चार लाख रुपये के डालर लेकर अशोक को दिए थे। इसके बाद वह लगातार अशोक के घर गया, लेकिन उसके बेटे को कहीं नहीं भेजा गया। दस जनवरी 2025 को अशोक ने कहा कि सुखबीर का वीजा आ गया है। 15 जनवरी को दोनों आरोपी उसके घर आकर 20 लाख रुपये ले गए थे। आरोपित के पास कुल 25 लाख रुपये जा चुके थे। 18 जनवरी को भी पांच लाख रुपये दिए गए थे। 2 जनवरी को सुखबीर की दुबई की फ्लाइट करवा दी गई थी। सुखबीर को 28 जनवरी को दुबई, दुबई से जर्मन यहां से स्पेन और सात फरवरी को ग्वाटेमाला भेज दिया। यहां से सुखबीर को निकारगो और आगे होंड्रस भेज दिया। यहां पहुंचने के बाद उनसे अलग-अलग बार में करीब 17 लाख रुपये ले लिए थे। मार्च में उसे अशोक ने कहा कि अब अमेरिका में ट्रंप की सरकार है और जल्द ही सुखबीर को अमेरिका भेज देंगे। इसके बाद भी उनसे करीब दस लाख रुपये ले लिए थे। इसके बाद से उसके बेटे को मैक्सिको में ही रखा हुआ है। आरोपित उसे और उसकी पत्नी को जान से मारने की धमकी दे रहा है। इस कारण उसकी पत्नी बीमार भी रहने लगी है। जिस बारे थाना सीवन में मामला दर्ज किया गया। मामले में पहले ही एक आरोपी अशोक को गिरफ्तार करके जेल में भेजा जा चुका है। आरोपी मनोज भी उक्त वारदात में संलिप्त था। आरोपी मनोज का न्यायालय से 4 दिन पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

dinamobet - dinamobet giriş - dinamobet güncel giriş
dinamobet
dinamobet - dinamobet giriş - dinamobet güncel giriş
dinamobet
dinamobet
dinamobet
Dinamobet
betasus
meritking
dinamobet
dinamobet
dinamobet
dinamobet
dinamobet
dinamobet
dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş