पैसे छीनने के मामले में आरोपी काबू
थाना चीका क्षेत्र में एक प्रवासी से जेब झपट कर पैसे छीनने के मामले की जांच थाना चीका पुलिस के एसआई अनिल कुमार की टीम द्वारा करते हुए सौंगलपुर निवासी द्रविंन्द्र सिंह को काबू कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गांव बावनिया जिला कैलाली नेपाल हाल गाँव सदरहेडी निवासी किशन सिंह की शिकायत अनुसार 28 नवंबर को वह किसी निजी काम के लिए चीका आया हुआ था। जहां काम समाप्त होने के बाद वह पैदल पैदल वापिस सदरहेडी की तरफ जा रहा था। उसने चीका पीर बाबा मंदिर के पास पहुँचकर पीछे से आ रहे वाहनों पर लिफ्ट लेने के लिए हाथ देने लगा तो कुछ देर बाद एक अज्ञात व्यक्ति मोटरसाइकिल पर चीका की तरफ से आया जिसको मैंने हाथ दिया अज्ञात व्यक्ति ने मोटरसाईकिल मेरी तरफ लाकर एक दम मेरी सर्ट की आगे वाली जेब पर झपडा मारा और जेब से 700 रुपए छीनकर मोटरसाइकिल पर सदरहेडी की तरफ भाग गया। जिस बारे थाना चीका में मामला दर्ज कर लिया गया। आरोपी द्रविन्द्र सिंह के कब्जे से छीना झपटी के 700 रुपये व वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद कर ली गई हैं। आरोपी सोमवार को अदालत के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
