दुकान से सामान चोरी के मामले में आरोपी काबू

कैथल खबर (28 मार्च) :  हलवाई दुकान से गैस सिलेंडर व अन्य सामान चोरी मामले में चौकी भागल पुलिस द्वारा एक आरोपी को काबू कर लिया गया। व्यापक पूछताछ सहित चोरीशुदा सामान की बरामद की लिए आरोपी को एक दिन पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गांव भुसला निवासी ओमप्रकाश की शिकायत अनुसार उसकी गांव में स्थित हलवाई दुकान से 20 जनवरी की रात अज्ञात व्यक्ति 3 गैस सिलेंडर, 1 चूल्हा व अन्य खाने पीने का सामान चोरी करके ले गए। जिस बारे थाना चीका में मामला दर्ज कर लिया गया। प्रवक्ता ने बताया कि मामले की जांच चौकी भागल पुलिस के एचसी सुशील कुमार की टीम द्वारा करते हुए आरोपी भुसला निवासी गुरजैंट उर्फ जैंटी को बस स्टैंड भुसला से काबू कर लिया गया। आरोपी द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ उक्त चोरी की वारदात को अंजाम देना कबूल किया। आरोपी का शुक्रवार को अदालत से 1 दिन पुलिस रिमांड हासिल किया गया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

deneme bonusu veren siteler
deneme bonusu