नशीली गोलियां सप्लाई करने वाला आरोपी काबू

नशा तस्करों की जड़ मूल तक पहुंचने के लिए एसपी उपासना द्वारा दिए गए आदेश पर खरा उतरते हुए 128 नशीली टेबलेट सप्लाई करने के मामले की जांच सीआईए-1 पुलिस के एएसआई रघुबीर सिंह की टीम द्वारा करते हुए आरोपी जिला जींद के गांव डाहोला निवासी राजेश कुमार को काबू कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 15 दिसंबर को सीआईए-1 के एएसआई कमलजीत सिंह की टीम द्वारा गांव दुन्धरेहड़ी निवासी रामफल को देवीगढ़ रोड स्थित एक दुकान के सामने से काबू किया गया था। जिनके कब्जे से प्रतिबंधित 128 नशीली गोलियां बरामद हुई थी। जिस बारे थाना सिविल लाइन में दर्ज मामले की आगामी जांच एएसआई रघुबीर सिंह द्वारा अमल में लाई गई। आरोपी रामफल को पुलिस रिमांड पर लिया गया था। जिसने पूछताछ दौरान बताया कि उसको उक्त नशीली गोलियां आरोपी राजेश ने सप्लाई की थी। आरोपी राजेश के कब्जे से 500 रुपए ड्रग मनी बरामद की गई। दोनो आरोपी अदालत के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिए गए।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *