नशा सप्लायर आरोपियों पर एसपी आस्था मोदी के आदेशानुसार शिकंजा कसते हुए अफीम तस्करी मामले की जांच थाना कलायत पुलिस के एएसआई विनोद कुमार की टीम द्वारा करते हुए आरोपी कलायत निवासी शिवम भारद्वाज उर्फ कालु पंडित को नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो फतेहाबाद की टीम द्वारा 6 मई को कलायत बस अड्डा के पास से आरोपी कलायत निवासी सागर व नवीन को काबू किया गया था। जिनके कब्जे से 870 ग्राम अफीम बरामद हुई थी। थाना कलायत में दर्ज मामले की आगामी जांच थाना कलायत पुलिस के एएसआई विनोद कुमार की टीम द्वारा की गई। आगामी जांच दौरान आरोपी सागर व नवीन ने कबूल किया था कि उनको यह अफीम शिवम उपरोक्त द्वारा उपलब्ध करवाई गई थी। आरोपी किसी अन्य नशा तस्करी मामले में कैथल जेल में बंद था, जिसकी उक्त मामले में गिरफ्तारी के लिए माननीय न्यायालय की मार्फत प्रोडक्शन वारंट जारी करवाए गए थे। आरोपी न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

deneme bonusu veren siteler
deneme bonusu