शारीरिक और मानसिक विकास के लिए सूर्य नमस्कार जरूरी : डॉ. शकुंतला दहिया

आयुष विभाग एवं हरियाणा योग आयोग के संयुक्त तत्वाधान मे जिला जेल कैथल के सहयोग से जिला कारागार कैथल में सूर्य नमस्कार अभ्यास कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कुल 450 कैदियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान श्री अशोक कुमार, जिला जेल अधीक्षक एवं श्रीमती शैलाक्षी भारद्वाज जेल उप-अधीक्षक की देख रेख मे सफलता पूर्वक आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का कार्य आयुष विभाग द्वारा डॉ. शकुंतला दहिया,जिला आयुर्वेदिक अधिकारी कैथल के नेतृत्व में किया गया। डॉ.शकुंतला दहिया ने बताया की सूर्य नमस्कार अभ्यास के माध्यम से कैदियों को शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक संतुलन तथा आत्म-अनुशासन के महत्व के बारे मे जानकारी दी गयी। योग को जीवनशैली का अभिन्न अंग बताते हुए कहा कि नियमित योग अभ्यास से सकारात्मक सोच, स्वास्थ्य में सुधार एवं तनाव में कमी आती है। योग योग प्रशिक्षक के रूप में संदीप सिंह एवं संदीप चहल आयुष योग सहायकों द्वारा सूर्य नमस्कार का प्रशिक्षण कैदियों को दिया गया। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी कैथल ने बताया कि 12 जनवरी स्वामी विवेकानंद जयंती से लेकर 12 फरवरी 2026 स्वामी दयानंद सरस्वती जयंती तक 30 दिवसीय सूर्य नमस्कार प्रशिक्षण कार्यक्रम जिला जेल कैथल में आयोजित किया जाएगा जिसमें आयुष विभाग द्वारा आयुष योग सहायको की ड्यूटी नियुक्त कर दी गई है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *