कैथल में जींद रोड पर प्लास्टिक की टंकियां बनाने की एक फैक्ट्री में आग लग गई, जिससे फैक्ट्री में रखा लाखों रुपए का सामान नष्ट हो गया। यहां तक कि फैक्ट्री की छत पर लगी शेड भी जल गई और नीचे गिर गई। घटना रविवार देर रात की है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं लग पाया है। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड व डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के फायरमैन राजेंद्र सिंह ने बताया कि रात को करीब 12 बजे उनको सूचना मिली कि जींद रोड पर टंकियों की फैक्ट्री में आग लगी है। वे अपनी टीम और गाड़ियां लेकर मौके पर पहुंच गए। यहां देखा तो आग ज्यादा थी। ऐसे में ढांड, कलायत, राजौंद व कैथल से फायर विभाग की गाड़ी बुलाई गई और आग बुझाई। वहीं मौके पर दो गाड़ियों को रखा गया ताकि आग दोबारा न सुलग सके। यह फैक्ट्री अजय नामक व्यक्ति की है। उसने आग लगते ही फायर विभाग को सूचना दे दी। देखते ही देखते आग ने भयंकर रूप ले लिया और सारा सामान जल गया। गनीमत रही कि उस समय फैक्ट्री में कोई मजदूर नहीं था, नहीं तो जान का नुकसान भी हो सकता था। फायरमैन राजेंद्र सिंह ने बताया कि उनकी टीमें भी गाड़ियों के साथ मौके पर तैनात हैं। आग को बुझाने के बाद भी उसमें से धुआं निकल रहा है। ऐसे में कर्मचारियों को कहा गया है कि वे यहीं रहें, ताकि दोबारा आग लगी तो उसको बुझाया जा सके।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *