जुए की महफिल पर पुलिस का छापा…6 आरोपी गिरफ्तार

असामाजिक तत्वों की धरपकड़ के लिए एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के आदेशानुसार चलाई जा रही मुहिम तहत सीआईए-1 पुलिस टीम द्वारा करनाल रोड़ स्काई होटल कैथल में ताश से जुआ खेल रहे 6 आरोपियों को काबू कर लिया गया। जिनके कब्जे से 50 हजार 110 रुपए नकदी व 52 पत्ते ताश बरामद हुए। सभी आरोपियों के खिलाफ पुलिस द्वारा नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सीआईए-1 पुलिस प्रभारी एसआई जसवंत सिंह की अगुवाई में एएसआई कमलजीत सिंह की टीम सायंकालीन गश्त दौरान शुगर मिल कैथल पर मौजूद थी, जहां सीआईए-1 पुलिस के सिपाही बलजीत सिंह ने मिलकर उन्हें एक सूचना दी कि करनाल रोड़ स्काई होटल कैथल में किराये पर कमरा लेकर कुछ व्यक्ति ताश की मार्फत जुआ खेल रहे है। जिनको दबिश देकर काबू किया जा सकता है। सूचना विश्वसनीय होने कारण पुलिस द्वारा रेडिंग पार्टी का गठन करके नियमानुसार कार्रवाई तहत उक्त करनाल रोड़ स्काई होटल पर दबिश दी गई, जो पुलिस द्वारा वहां ताश पत्तों की मार्फत जुआ खेल रहे आरोपी असंध निवासी सतीश, दीपक तथा जगतार, गांव बुच्ची निवासी कृष्ण, सिसमौर निवासी राजेश व मुंदड़ी निवासी हरविंदर सिंह को काबू कर लिया गया। जांच दौरान आरोपियों के कब्जे से 50 हजार 110 रुपए तथा 52 पत्ते ताश बरामद हुई। सभी आरोपियों के खिलाफ थाना सिविल लाइन में मामला दर्ज करके पुलिस द्वारा नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *