बारिश व घग्गर नदी के जलस्तर के मद्देनजर अलर्ट पर रहें सभी अधिकारी : डीसी

डीसी प्रीति ने कहा कि बारिश व घग्गर नदी के जलस्तर के मद्देनजर सभी अधिकारी अलर्ट मोड पर रहें। शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में जल निकासी के लिए उचित प्रबंध सुनिश्चित करें। हालांकि जिले में स्थिति सामान्य है, लेकिन एहतियातन सभी तैयारियों रखें, ताकि जरूरत पड़ने पर उनका इस्तेमाल किया जा सके। बिना अनुमति के कोई भी अधिकारी मुख्यालय न छोड़े। जनहित में सभी मूलभूत सुविधाएं जैसे बिजली, पानी, स्वास्थ्य, यातायात तथा सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि मौसम विभाग के अनुसार अभी बारिश होने की संभावना बनी हुई है। सभी संबंधित विभाग अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में जल निकासी की व्यवस्था की तुरंत जांच करें। बारिश की वजह से शहर के निचले इलाकों, मुख्य सड़कों और कॉलोनियों में पानी जमा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएं। सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे घग्गर नदी के जल स्तर पर गहन नजर रखें। पशुपालन विभाग को निर्देश दिए कि सभी गौशालाओं का दौरा करें और वहां पर व्यवस्थाओं का जायजा लें। जन स्वास्थ्य विभाग और निकाय विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने अपने क्षेत्र में डिस्पोजल को संचालित रखें और नाले एवं ड्रेन की नियमित सफाई करवाते रहें। इसके अलावा सभी मंडी सचिव को निर्देश दिए कि वे मंडियों में साफ सफाई की व्यवस्था दुरुस्त रखें। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को भी अलर्ट रहने और जल जनित बीमारियों की रोकथाम के लिए आवश्यक कदम उठाएं। बिजली विभाग को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि किसी भी आपात स्थिति में बिजली आपूर्ति बाधित न हो और अगर कोई खराबी आती है, तो उसे तुरंत ठीक किया जाए। सभी अधिकारी आपस में समन्वय बनाकर काम करें। उन्होंने कहा कि अधिकारी बिना अनुमति के मुख्यालय न छोड़ें। स्थिति को देखते हुए लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी को अपनी जिम्मेदारी का पूरी ईमानदारी के साथ निर्वहन करें, ताकि आमजन को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *