विदेश में बैठ कर फिरौती गैंग चलाने वाले गिरोह के 3 सदस्य काबू

कैथल अपराधों को अंजाम देने वाले अपराधियों पर एसपी राजेश कालिया के निर्देशानुसार कैथल पुलिस द्वारा लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। इसी कड़ी में स्पेशल डिटेक्टिव युनिट द्वारा सफलता हासिल करते हुए विदेश में बैठ कर फिरौती गैंग चलाने वाले गिरोह के 3 सदस्य काबू कर लिए गए। जिनके कब्जे से एक देशी पिस्तौल व 2 कारतूस बरामद हुए है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि स्पेशल डिटेक्टिव युनीट प्रभारी एसआई रमेश कुमार की अगुवाई में एएसआई तरसेम कुमार की टीम सांयकालीन गश्त दौरान मूंदड़ी पशु अस्पताल के पास मौजूद थी। जहां पर पुलिस टीम को सहयोगी सुत्रो से गुप्त जानकारी मिली की मोनु गुर्जर निवासी छप्रिया जिला करनाल तथा प्रवीण निवासी नैना विदेश में बैठ कर विभिन्न जगहों पर फिरौती की मांग करते है तथा ना देने की एवज में फायरिंग करवा देते है। जिन्होने फिरौती की मांग करने के लिए विभिन्न लड़को को अपनी गैंग में शामिल कर रखा है। इस गैंग का सदस्य सिसला निवासी जीतू इस समय गैंग के अन्य सदस्यों के पास देशी पिस्तौल भिजवाने के लिए मूंदड़ी नहर पुल के पास खड़ा है। जिसे दबिश देकर अवैध पिस्तौल सहित काबू किया जा सकता है। पुलिस टीम द्वारा मुस्तैदी का परिचय देते हुए मूंदड़ी नहर पुल के पास दबिश देकर संदिग्ध सिसला निवासी जीतू उपरोक्त को काबू कर लिया गया। जांच दौरान आरोपी के कब्जे से .32 बोर का एक अवैध देसी पिस्तौल तथा 2 कारतुस बरामद हुए। आरोपी के खिलाफ थाना पूंडरी में मामला दर्ज करके आरोपी जीतू को मौके पर पहुंचे एसआई विरेंद्र सिंह द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी जीतू से पूछताछ उपरांत उनके गिरोह में शामिल आरोपी कठवाड़ निवासी गुरुनाथ तथा रसूलपुर निवासी शिवकुमार को भी काबू कर लिया गया। सभी आरोपी मंगलवार को अदालत में पेश किए गए, जहां से आरोपी गुरुनाथ का व्यापक पूछताछ के लिए अदालत से 3 दिन पुलिस रिमांड हासिल किया गया तथा शेष दोनों आरोपियों को अदालत के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *