रिवार्ड प्वाइंट का लालच देकर 50 हजार ठगने वाला आरोपी काबू

साइबर अपराधों से बचाव बारे आमजन को जागरूक करने के अतिरिक्त जिला पुलिस द्वारा एसपी आस्था मोदी के आदेशानुसार साइबर अपराधियों पर शिकंजा भी कसा जा रहा है। एसे ही रिवार्ड प्वाइंट का लालच देकर 50 हजार रुपए ठगी मामले की जांच थाना साइबर क्राइम के एएसआई विनोद कुमार की टीम द्वारा करते हुए आरोपी गांव घावड़ जिला हिसार निवासी युवराज बेनीवाल को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि कैथल निवासी विवेक की शिकायत अनुसार 31 दिसंबर को उसके पास एक अज्ञात मोबाइल नंबर से मैसेज आया। उसमें अंग्रेजी में लिखा था कि आपके एसबीआई के 13 हजार 679 रिवार्ड प्वाइंट इकट्ठे हुए हैं, जिनको निकालने की आज आखिरी तारीख है और साथ में एक लिंक था। जब उसने उस लिंक पर क्लिक किया तो एसबीआई की साइट खुल गई। इसमें नेट बैंकिंग के लिए आईडी और पासवर्ड मांगे जो उसने भर दिए। पासवर्ड भरने के बाद एक ओटीपी आया तो उसने भर दिया। बाद में स्क्रीन पर मैसेज आया कि अपना पैन नंबर व पिता का नाम कंफर्म करें। उसके बाद अन्य डिटेल भरने के लिए मैसेज व ओटीपी आया। ओटीपी भरते ही उसके खाते से 50 हजार रुपए कट गए। जब दोबारा ओटीपी आया तो उसे पता चला कि उसके साथ ठगी हुई है। जिस बारे थाना साइबर क्राइम में मामला दर्ज किया गया। आरोपी के कब्जे से 7 हजार रुपए बरामद किए गए। पुलिस द्वारा नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जा रही है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *