चाकू से हमला कर बैग छीना के मामले 2 आरोपी काबू
कैथल के चीका में शाम के समय बाइक दुकान से घर लौट रहे 2 भाइयों पर चाकू से हमला करके बैग छीनने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान चीका निवासी प्रवीन उर्फ पिन्नी के रूप में हुई है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। पुलिस की टीमें उसकी तलाश कर रही थी। बता दें कि, शक्ति नगर चीका निवासी सन्नी की शिकायत के अनुसार 28 अप्रैल की शाम के समय वह अपने भाई के साथ गुहला रोड चीका स्थित उनकी दुकान जिंदल कम्युनिकेशन से बाइक पर घर आ रहा था। रास्ते में मोटरसाइकिल पर सवार 2 नकाबपोश युवकों द्वारा उन पर चाकू से हमला किया तथा उनका बैग छीनकर फरार हो गए। दो बैग से 60-70 हजार रुपए तथा 2 मोबाइल फोन व दुकान की चाबी थी। मामले में सीआईए-1 पुलिस द्वारा 5 मई को आरोपी संजय बस्ती चीका निवासी रवि को काबू करके अदालत से 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था। रिमांड अवधि दौरान आरोपी रवि को अपने दोस्त के साथ स्नेचिंग की योजना बनाने के स्थान नगरपालिका की खाली पड़ी दुकानों के ऊपर स्थान की पहचान करने के लिए 6 मई की शाम ले जाया गया। आरोपी रवि ने पुलिस कस्टडी से भागने के लिए साइड में खड़े ईएचसी राकेश को जान से मारने की नीयत से धक्का देकर दुकान से नीचे गिरा दिया तथा दुकान के ऊपर से छलांग लगाकर भाग गया। पुलिस कस्टडी से फरार होने पर आरोपी के खिलाफ थाना चीका में मामला दर्ज किया गया। पुलिस टीम द्वारा फरार आरोपी रवि को गांव खरौदी से काबू कर लिया गया। आरोपी से पूछताछ के दौरान बैग छीनने के मामले में उसके साथी की पहचान प्रवीन उपरोक्त के रूप में हुई थी। आरोपी प्रवीन का वीरवार को अदालत से 2 दिन पुलिस रिमांड हासिल किया गया।
