अनुसूचित जाति के किसानों के लिए ट्रैक्टर का ऑनलाइन ड्रा 20 फरवरी को : उपनिदेशक डॉ. सुरेंद्र सिंह

कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उप निदेशक डॉ. सुरेंद्र सिंह ने बताया कि स्टेट प्लॉन एस0बी0-89 स्कीम 2025-26 के तहत अनुसूचित जाति के किसानों के लिये अनुदान पर ट्रैक्टर प्रदान करने के लिए 15 जनवरी 2026 तक ऑनलाईन आवेदन मांगे गये थे। जिला कैथल में 377 किसानों द्वारा इस स्कीम के तहत आवेदन किया गया है। कृषि निदेशालय द्वारा जिला कैथल के लिए 26 ट्रैक्टरों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। लाभार्थियों का चयन ऑनलाईन ड्रा के माध्यम से अतिरिक्त उपायुक्त महोदय की अध्यक्षता में जिला स्तरीय कमेटी द्वारा 20 फरवरी 2026 को लघु सचिवालय  के सभागार में दोपहर बाद 2 बजे किया जाएगा। ड्रा के उपरान्त चयनित किसानों की सूचि सहायक कृषि अभियन्ता कार्यालय में लगा दी जाएगी। सहायक कृषि अभियन्ता, जगदीश चंद्र ने बताया कि चयनित किसान अपने दस्तावेज सहायक कृषि अभियन्ता कार्यालय में जमा करवाएंगे। दस्तावेजों की जांच उपरान्त किसानों को ऑनलाईन परमिट जारी कर दिया जाएगा। परमिट जारी होने के 15 दिनों के भीतर किसान को ट्रैक्टर की खरीद करनी होगी अन्यथा प्रतिक्षारत किसान को अनुदान लाभ को मौका प्रदान कर दिया जाएगा।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *