सीवन से हेमलता सैनी, कलायत से अंकित जैलदार व पूंडरी से बबली गोस्वामी बनी नगर पालिका चेयरपर्सन

-किस वार्ड में कौन बना पार्षद, कितने वोट मिले…

कैथल खबर, (12 मार्च ) जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी प्रीति ने बताया कि सीवन, पूंडरी व कलायत नगर पालिका चुनाव में मतगणना का कार्य बुधवार को शांति पूर्ण, निष्पक्ष तथा पारदर्शी तरीके से संपन्न करवाया गया। मतगणना प्रक्रिया के दौरान सामान्य पर्यवेक्षक वंदना दिसोदिया, पुलिस पर्यवेक्षक धारणा यादव ने पूरी निगरानी रखी। सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक प्रबंध किए गए थे।

      नगर पालिका सीवन में अध्यक्ष पद के लिए सात प्रत्याशी मैदान में थे। इनमें से हेमलता ने कुल 3594 वोट प्राप्त करके विजय हासिल की है, जबकि शैली मुंजाल 3331 वोट प्राप्त करते हुए द्वितीय स्थान पर रही। नगर पालिका कलायत में अध्यक्ष पद के लिए सात उम्मीदवार मैदान में थे। इनमें से अंकित राणा ने 5824 वोट प्राप्त करके जीत हासिल की, वहीं दूसरे स्थान पर मेनपाल राणा रहे, जिन्हें 2862 वोट प्राप्त हुए। पूंडरी नगर पालिका में प्रधान पद के लिए तीन प्रत्याशी चुनावी रण में थे, इनमें से बबली गोस्वामी ने 4827 वोट प्राप्त करके विजय हासिल की। वहीं 3498 वोट प्राप्त करके गुड्डी देवी दूसरे स्थान पर रही।

       उन्होंने बताया कि पूंडरी के आरओ एवं कैथल एसडीएम अजय सिंह, कलायत के आरओ एवं एसडीएम अजय हुड्डा, सीवन के आरओ एवं गुहला एसडीएम कैप्टन प्रमेश कुमार की देखरेख में तीनों जगह अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों के सहयोग से चुनाव को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संपन्न करवाया गया। यह मतगणना कलायत नगर पालिका के लिए नगर पालिका कार्यालय भवन में, पूंडरी नगर पालिका के लिए एंग्लो संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पूंडरी में तथा सीवन नगर पालिका के लिए राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में हुई। सभी विजयी उम्मीदवारों को रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा प्रमाण-पत्र भी दिया गया।

चुनाव परिणाम इस तरह से रहे-

सीवन के 16 वार्डों में विजयी पार्षदों की सूचीरू-

वार्ड नंबर विजयी पार्षद का नाम वोट प्राप्त किए

  1. संजय कंसल 213
  2. सुखदेव 240
  3. मौसम 258
  4. मनजीत 184
  5. बेअंत कौर 173
  6. सोनू कुमार 224
  7. सतनाम कौर 174
  8. श्री राम 281
  9. धर्मेंद्र शर्मा 230
  10. ज्योति 323
  11. डौली सैनी 399
  12. मनीष कुमार 546
  13. विकास कुमार 286
  14. रामदास 357
  15. जितेंद्र शर्मा 183
  16. रेनू बाला 122

कलायत के 16 वार्डों में विजय प्राप्त करने वाले पार्षद पद के उम्मीदवार निम्न प्रकार से हैरू-

वार्ड नंबर विजयी पार्षद का नाम वोट प्राप्त किए

  1. रेणू धानिया 460
  2. आशीष 469
  3. ऊषा रानी 289
  4. निशा देवी 516
  5. प्रीति जगदेवा 393
  6. प्रदीप कुमार 440
  7. राजेश कुमार 392
  8. महीपाल सर्व सम्मति
  9. जगदीश 279
  10. संजय कुमार 403
  11. विनोद 537
  12. अमित कुमार 401
  13. रविंद्र कुमार 354
  14. पूनम 310
  15. कविता 263
  16. नीलम देवी सर्व सम्मति

पूंडरी के 16 वार्डों में विजय प्राप्त करने वाले पार्षद पद के उम्मीदवार निम्न प्रकार से हैरू-

वार्ड नंबर विजयी पार्षद का नाम वोट प्राप्त किए

1 सतीश कुमार 252

2 करनजीत कौर (सर्व सम्मति)

3 रामप्रसाद 375

4 सीमा देवी 340

5 मुल्तान सिंह 292

6 किरण देवी 337

7 ईशम सिंह 257

8 विक्की 271

9 सरिता कत्याल 493

10 नसीब 483

11 संगीता रानी (सर्व सम्मति)

12 पिंकी रानी 529

13 ज्योति 263

14 सीमा देवी 526

15 रेनू देवी 528

16 डिंपी 345

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

dinamobet - dinamobet giriş - dinamobet güncel giriş
dinamobet
dinamobet - dinamobet giriş - dinamobet güncel giriş
dinamobet
dinamobet
dinamobet
Dinamobet
betasus
meritking
dinamobet
dinamobet
dinamobet
dinamobet
dinamobet
dinamobet
dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş