सीवन में चेयरपर्सन हेमलता ने लिया चार्ज
कैथल खबर (26 मार्च) : कैथल के सीवन नगर पालिका में चुनाव में नवनिर्वाचित चेयरमैन और सदस्यों ने आज अपना पदभार ग्रहण कर लिया। अधिकारियों की ओर से जनप्रतिनिधियों को उनकी कुर्सियां सौंपी गई। अब शहर की छोटी सरकार बन गई और उसी पर वहां होने वाले विकास कार्यों की जिम्मेदारी रहेगी।

इसके अलावा विभिन्न वार्डों की समस्याओं और शिकायतों के निवारण की जिम्मेदारी भी जनप्रतिनिधियों पर होगी। व्यवस्था की देखरेख अब शहर की नई छोटी सरकार करेगी। इससे पूर्व सभी जनप्रतिनिधि मंगलवार को पद एवं गोपनियता की शपथ ले चुके हैं। हालांकि पूंडरी में पदभार ग्रहण दोपहर के बाद होगा, लेकिन कलायत में जनप्रतिनिधि सोमवार को कुर्सी संभालेंगे। शहर की सत्ता की डोर अब नव चयनित जनप्रतिनिधियों के हाथ में होगी।
