बाजार में महिला से छीनाझपटी, आरोपी गिरफ्तार!

कैथल पुलिस ने बाजार में महिला से छीना झपटी की वारदात को सुलझाते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। सीआईए-1 पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए चिट्ठा, जिला संगरूर (पंजाब) निवासी आरोपी कर्मपाल उर्फ काली को काबू कर लिया है।

यह घटना 1 सितंबर को कलायत क्षेत्र में हुई थी। गांव कन्हड़ी निवासी ज्योति देवी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि जब वह अपनी मौसी के साथ बाजार से कपड़े खरीदकर घर जा रही थी, तभी मुंह ढके एक बाइक सवार युवक ने उनके गले से मंगलसूत्र, सोने का लॉकेट और सोने की गंठी झपट ली और फरार हो गया। इस संबंध में थाना कलायत में मामला दर्ज किया गया था।

सीआईए-1 पुलिस प्रभारी एसआई जसवंत सिंह की अगुवाई में एएसआई संजय कुमार की टीम ने जांच करते हुए आरोपी कर्मपाल उर्फ काली को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूटा गया सोना तबिजी, वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक और 1200 रुपए की नकदी बरामद की है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने कहा कि महिला सुरक्षा और ऐसी वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार सक्रिय है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *