प्रदेश की पहली बालिका पंचायत का गठन, अस्तुति बनी सरपंच

फतेहाबाद। गांव बरसीन में मंगलवार को प्रदेश की पहली बालिका पंचायत का गठन हुआ। बालिका पंचायत का गठन बाकायदा मतदान के माध्यम से हुआ। जिसमें 11 से 21 साल तक की बेटियों ने चुनाव प्रक्रिया में भाग लेकर अपनी जीत दर्ज की। बालिका पंचायत में अस्तुति 22 वोटों से सरपंच बनी और अपने प्रतिद्वंद्वी को 3 वोटों से हराया। सरंपच पद के चुनावों में अनुशिखा और साक्षी दोनों 19-19 वोट लेकर दूसरे स्थान पर रही। गांव के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त मनदीप कौर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए बालिका पंचायत के नवनिर्वाचित सरपंच व पंच सदस्यों को प्रमाण पत्र वितरित किए। इस दौरान उपायुक्त ने पृथ्वी दिवस के मौके पर विद्यालय प्रांगण में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण भी किया। उपायुक्त मनदीप कौर ने बताया कि गांव बरसीन में बालिका पंचायत का गठन पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर किया गया है। इसके बाद जिले के प्रत्येक गांव में बालिका पंचायत का गठन किया जाएगा जो बेटियों के हित में काम करेंगी। बालिका पंचायतों का गठन करने का जिला परिषद का मुख्य उद्देश्य बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान और लिंग समानता है। उपायुक्त ने बताया कि बालिका पंचायत में कई पंच निर्विरोध भी चुनी है जिसमें वार्ड 1 से मनप्रीत, वार्ड 4 से जेसिका, वार्ड 7 से मनीषा, वार्ड 8 से प्रतिज्ञा, वार्ड 9 से सृष्टि शामिल हैं। इसके अलावा वार्ड 2 से सिमरन, वार्ड 3 से रंजना, वार्ड 5 से कोमल, वार्ड 6 से मिस्टी को पंच चुना गया। कार्यक्रम में जिला परिषद के सीईओ सुरेश कुमार, बीडीपीओ अनिल ज्याणी, नगर परिषद उप प्रधान सविता टूटेजा, ब्लॉक समिति चेयरपर्सन पूजा चराइपोत्रा, सरपंच विकास कंबोज, सुभाष खिचड़, कालू बरसीन, अजय बरसीन, हरदीप, पार्षद मोहनलाल नारंग, विद्यालय के प्राचार्य विजय सिंह, अध्यापक योगेंद्र, रिंपल, हरिमिंद्र, सुनील आदि मौजूद रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

dinamobet - dinamobet giriş - dinamobet güncel giriş
dinamobet
dinamobet - dinamobet giriş - dinamobet güncel giriş
dinamobet
dinamobet
dinamobet
Dinamobet
betasus
meritking
dinamobet
dinamobet
dinamobet
dinamobet
dinamobet
dinamobet
dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş