चोरी की मोटरसाइकिल सहित दो आरोपी काबू

जिला पुलिस द्वारा एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के कुशल दिशा निर्देशन में अपराध पर अंकुश लगाने के तहत की गई कार्रवाई में एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ चोरी की मोटरसाइकिल सहित दो आरोपियों को काबू किया गया है। पुलिस प्रवक्ता बताया कि एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ प्रभारी एसआई मुकेश कुमार की अगुवाई में एएसआई अशोक कुमार की टीम गश्त दौरान शिला खेड़ा मोड़ पर मौजूद थी। जहां पुलिस को एक गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि देवेन्द्र निवासी गांव करोडा हाल गली नं. 5 बालाजी कॉलोनी कैथल तथा उसका साथी सूरज कुमार निवासी ओम शांति नगर देवीगढ़ रोड कैथल एक चोरी की मोटरसाइकिल पर घूम रहे हैं। आरोपियों द्वारा मोटरसाइकिल पर फर्जी नंबर प्लेट लगाई गई है तथा वे नशा करने के उद्देश्य से शक्तिनगर ड्रेन की तरफ से शिला खेड़ा की ओर आने वाले हैं। उक्त सूचना के आधार पर एएसआई करनैल सिंह की टीम द्वारा तुरंत नाकाबंदी कर निगरानी शुरू की। करीब 15 मिनट बाद शक्ति नगर ड्रेन की तरफ से एक मोटरसाइकिल आती दिखाई दी, जिसे पुलिस टीम ने रोक लिया। पूछताछ करने पर चालक ने अपना नाम देवेन्द्र तथा पीछे बैठे युवक ने अपना नाम सूरज कुमार बताया। जब पुलिस द्वारा मोटरसाइकिल के कागजात मांगे गए तो दोनों आरोपी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। जांच के दौरान मोटरसाइकिल के पीछे लगी नंबर प्लेट का नंबर भी फर्जी पाया गया। जांच दौरान सामने आया कि यह बाइक 2024 में कुरुक्षेत्र से चोरी हुई है, जिस बारे थाना थानेसर शहर कुरुक्षेत्र में मामला दर्ज है। दोनो आरोपियों के खिलाफ थाना शहर में मामला दर्ज करके दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों आरोपी न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिए गए।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *