गांव में जल बचाओ विषय को लेकर करवाई जाए ग्रामसभा: डीसी

कैथल खबर, (10 मार्च ) डीसी प्रीति ने कहा कि जिले के किसी भी क्षेत्र में गर्मी के मौसम में पानी की किल्लत नहीं होनी चाहिए। शहरी व ग्रामीणों इलाकों में पानी की सप्लाई सुचारू रूप से जारी रहे। कहीं पर कोई सबमर्सीबल या अन्य साधन खराब हैं तो उसको समय रहते ठीक करवाए जाए। इंसानों के साथ-साथ पशुओं के लिए पर्याप्त मात्रा में जल उपलब्ध करवाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। सभी संबंधित विभाग आपसी तालमेल के साथ काम करें, ताकि आमजन को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। डीसी प्रीति मंगलवार को लघु सचिवालय के सभागार में गर्मी के मौसम को देखते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक ले रहीं थीं। उन्होंने कहा कि जनस्वास्थ्य विभाग, शहरी निकाय तथा बीडीपीओ यह सुनिश्चित करें कि कहीं पर भी पानी की बर्बादी न हो। कहीं पर भी पानी की लीकेज है, तो उसे तुरंत ठीक करवाया जाए। जल बचाने को लेकर आमजन को जागरूक किया जाए। गांव में जल बचाओ विषय को लेकर ग्राम सभा करवाई जाए। इसके साथ ही सभी पार्षदों भी सुश्चित करें कि उनके वार्ड में पानी को लेकर आमजन को कोई समस्या न आए। बिजली विभाग को निर्देश दिए कि वे गर्मी के मौसम में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुश्चित करें। साथ ही नालों आदि की सफाई समय रहते सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि अधिकारी सर्वे करवाएं कि किस ढानी में पानी की उचित उपलब्धता नहीं है। सभी एसडीएम अपने अपने क्षेत्र में पता करें कि पशुओं के पानी के लिए कितने तालाब हैं और वे किस अवस्था में हैं। पशुपालन विभाग के अधिकारी पशुधन से संबंधित रिपार्ट एसडीएम को उपलब्ध करवाएं। जिला की सभी गऊशालाओं में गर्मी से बचाव को लेकर व्यापक प्रबंध किए जाएं। डीसी प्रीति ने जल संरक्षण को लेकर भी जोर दिया। उन्होंने वाटर रिचार्ज तथा जल संरक्षण को लेकर भी अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ज्यादा से ज्यादा रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाए जाएं, ताकि भू जल को संरक्षित किया जा सकें। इस अवसर पर एडीसी दीपक बाबू लाल करवा, डीएमसी सुशील कुमार, कैथल एसडीएम अजय सिंह, गुहला एसडीएम प्रमेश कुमार, कलायत एसडीएम अजय हुड्डा, जिला परिषद डिप्टी सीईओ रितु लाठर, कार्यकारी अभियंता प्रशांत ग्रोवर, प्रशांत सिलवानिया, गौरव कंसल, बीडीपीओ समिता सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

dinamobet - dinamobet giriş - dinamobet güncel giriş
dinamobet
dinamobet - dinamobet giriş - dinamobet güncel giriş
dinamobet
dinamobet
dinamobet
Dinamobet
betasus
meritking
dinamobet
dinamobet
dinamobet
dinamobet
dinamobet
dinamobet
dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş