आईजी कॉलेज की तीन छात्राएं टाप-10 में
आईजी कॉलेज की तीन छात्राएं टाप-10 में
कैथल खबर (5 मार्च) : आईजी कॉलेज की छात्राएं विश्वविद्यालय के परीक्षा परिणामों में शानदार रिज़ल्ट्स देकर कॉलेज का नाम चमका रही है। कॉलेज प्रबंधक समिति के प्रधान राम बहादुर खुरानिया ने बताया कि यूनिवर्सिटी द्वारा घोषित बीएससी 5वें सेमेस्टर के परीक्षा परिणामों में कॉलेज की छात्रा लवलीन ने 270/320 अंक प्राप्त कर 84.3 प्रतिशत के साथ यूनिवर्सिटी में सातवां स्थान, प्रीति ने 269/320 अंक प्राप्त कर 84.06 प्रतिशत के साथ आठवां स्थान और प्रेरणा ने 265/320 अंक प्राप्त कर 82.8 प्रतिशत के साथ दसवां स्थान प्राप्त किया। आईजी कॉलेज की छात्राएं लगातार यूनिवर्सिटी में टॉप-10 की सूची में अपना नाम दर्ज करवा रही है। कॉलेज की प्राचार्या डॉ. आरती गर्ग ने कहा कि समय और शिक्षा का सही उपयोग ही व्यक्ति को सफल बनाता है व महिला महाविद्यालय समिति के प्रधान जगदीश बहादुर खुरानिया व प्रबंधक समिति के जनरल सेक्रेटरी नरेंद्र मिगलानी ने छात्राओं व उनके अभिभावकों को बधाई दी व साथ ही कहा कि शिक्षा का सही उद्देश्य तथ्यों का नहीं बल्कि मूल्यों का सही ज्ञान होना है। छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया । मौके पर सांयकालीन सत्र की प्राचार्या प्रभारी श्वेता तंवर और स्टाफ सदस्यों में से प्रो. पूजा, प्रो. दीपिका व प्रो. मनीषा उपस्थित रहे।
