अनैतिक कार्य करवाने के मामले में कैफे/होटल संचालक व मैनेजर गिरफ्तार

कैथल खबर, 7 मई : असामाजिक तत्वों की धरपकड़ के लिए एसपी आस्था मोदी द्वारा दिए गए आदेश पर कार्रवाई करते हुए होटल में अनैतिक कार्य करवाने के मामले की जांच डीएसपी गुरविंद्र सिंह द्वारा करते हुए होटल संचालक आरोपी गांव कुलतारण निवासी अनिल कुमार व मैनेजर कैलाश निवासी उत्तराखंड को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना सदर प्रभारी एसआई मुकेश कुमार की शिकायत अनुसार उसको गुप्त सूचना मिली कि अंबाला रोड कैथल स्थित होटल ग्लैक्सी एवं रेस्टोरेंट का मालिक अनिल कुमार व मैनेजर कैलाश सिंह बाहर से लड़कियों को बुलाकर ग्राहकों के साथ अनैतिक कार्य करवा कर ग्राहकों से रुपए वसूले जाते है। पुलिस टीम द्वारा होटल पर दबिश देकर जांच की गई तो फतेहाबाद निवासी एक महिला मिली, जिसने बताया कि होटल मालिक अनिल व मैनेजर कैलाश ने फोन करके देह व्यापार के लिए होटल में बुलाया है। जिस बारे आरोपियों के खिलाफ थाना सदर में मामला दर्ज कर लिया गया। पुलिस द्वारा नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *