कैथल जिले के गांव सांघन में चोर एक मकान से लाखों रुपए के सोने-चांदी के गहने और 62 हजार रुपए चोरी कर ले गए। इस दौरान परिवार के सदस्य सोए हुए थे और मुख्य गेट को अंदर से बंद करना भूल गए। आरोपियों ने गेट खोलकर मकान में चोरी की। इस संबंध में व्यक्ति ने सदर थाना में शिकायत दी है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। गांव सांघन निवासी सतबीर ने सदर थाने में दी शिकायत में बताया कि उसके मकान के साथ में उसके भाई का भी मकान है। जिसमें उसके भाई विजेंद्र की पत्नी, बच्चे और माता-पिता रहते हैं। 6 मई को रात के समय उनके परिवार के सदस्य सो रहे थे। उसके भाई की पत्नी और बच्चे ऊपर सो गए, जबकि उसका पिता एक कमरे में सो रहा था। घर का मेन गेट केवल बाहर से बंद था। रात को अज्ञात आरोपी उनका गेट खोलकर मकान में घुस गए। आरोपी वहां से 10 तोले सोना, 62 हजार रुपए पेटी और अलमारी से निकाल कर ले गए। इसके साथ करीब 100 ग्राम चांदी के जेवर भी चोरी कर ले गए। उसे लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। सदर थाना के जांच अधिकारी बलजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *