बहन के घर जा रहे दो चचेरे भाइयों की मौत, वाहन ने मारी टक्कर
कैथल में अज्ञात वाहन ने बुलेट बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दो चचेरे भाइयों की मौत गई। दोनों अपनी बहन के घर पीलिया देने गए थे। उन्होंने तीन दिन पहले ही बुलेट खरीदी थी। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घटना बीते कर देर शाम गांव तारांवाली की है। मृतकों की पहचान 26 वर्षीय विक्रम और 20 वर्षीय विकास के नाम से हुई है। जो गांव धौंस गांव के रहने वाले हैं। विक्रम की शादी हो चुकी है। जबकि विकास अभी अविवाहित है। विक्रम की एक बेटी भी है। युवक शिक्षा के साथ-साथ खेतीबाड़ी करते थे। विक्रम ने 3 दिन पहले ली थी बाइक जानकारी अनुसार, दोनों बहन के घर पीलिया देने के लिए गांव खरकां गए थे। जब वे गांव तारांवाली के पास पहुंचे, तो यह हादसा हो गया। माैके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि विक्रम ने तीन दिन पहले ही बाइक ली थी मामले की जांच कर रही पुलिस गुहला थाना एसएचओ रामपाल ने बताया कि पुलिस ने मामले में विक्रम के जीजा प्रेम सिंह की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मृतकों के शवों का पोस्टमॉर्टम करवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उसी के अनुसार मामले में आगामी कार्रवाई की जाएगी।
