कैथल जाट एजुकेशन सोसाइटी के नामांकन आज से शुरू

कैथल जाट हाई स्कूल सोसाइटी के 75 कॉलेजियम के चुनाव को लेकर मंगलवार से नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी, जो 22 जनवरी की शाम चार बजे जारी रहेगी। अतिरिक्त उपायुक्त एवं जाट हाई स्कूल सोसाइटी के प्रशासक दीपक बाबूलाल करवा ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि नामांकन प्रक्रिया को लेकर सोमवार को संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया। नामांकन भरने के लिए इच्छुक उम्मीदवार सोसाइटी की ओर से जारी किए गए पहचान पत्र के अतिरिक्त दो फोटो युक्त सरकार के जारी पहचान पत्र और चार पासपोर्ट साइज फोटो लाना अनिवार्य है।

उन्होंने बताया कि नामांकन की फीस 11 हजार रुपये होगी, जो नॉन-रिफ़ंडेबल होगी। नामांकन की फीस केवल डिमांड ड्राफ्ट चेक से ही स्वीकार की जाएगी। करवा ने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच 23 जनवरी को की जाएगी। इसके बाद 24 जनवरी को सुबह 10 बजे से लेकर शाम चार बजे तक नामांकन वापस लिया जा सकेगा।

उन्होंने बताया कि 25 जनवरी को चुनाव चिह्न दिए जाएंगे। दो फ़रवरी को सुबह आठ बजे से शाम 4 बजे तक जाट कॉलेज कैथल में मतदान होगा। इसमें कुल 16094 मतदाता मतदान करेंगे। उसी दिन शाम को परिणाम घोषित किया जाएगा। बताया कि मतदान के समय सोसाइटी की ओर से जारी किया गया पहचान पत्र व साथ में कोई भी सरकार की ओर से जारी किया गया पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोट कार्ड साथ लेकर जरूर आए।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *