गांव बाता में दिमागी दिव्यांग बच्चियों के नवनिर्मित मकान का एसपी ने किया उद्घाटन

दिसंबर माह में पुलिस महानिदेशक हरियाणा श्री ओ.पी. सिंह के आदेशानुसार तथा जिला पुलिस अधीक्षक उपासना के कुशल निर्देशन में पूरे कैथल जिले में “ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन” न सिर्फ अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से, बल्कि सामाजिक उत्तरदायित्व निभाने के दृष्टिकोण से भी सफलतापूर्वक चलाया जा रहा है। अभियान के तहत जहां पुलिस विभिन्न अवैध गतिविधियों पर सख्ती से कार्रवाई कर रही है, वहीं दूसरी ओर जरूरतमंद परिवारों की सहायता के लिए भी विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अभियान की शुरुआत से ही जिला पुलिस को निर्देशित किया गया था कि वे क्षेत्र में मौजूद समाजसेवी संस्थाओं तथा सेवाभावी व्यक्तियों के साथ तालमेल बनाकर सर्दी के मौसम में जरूरतमंदों तक गर्म कपड़े, कंबल और आवश्यक सुविधाएं पहुंचाएं। इसी क्रम में वीरवार को एसपी उपासना गांव बाता पहुंचीं, जहां दिमागी रूप से दिव्यांग दो बच्चियों की दयनीय परिस्थितियों की जानकारी मिलने पर उनके परिवार की मदद के लिए पहल की गई। बता दें कि बच्चियों के पिता भी कार्य करने में असमर्थ हैं, जिस कारण परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। समाजसेवी संस्था हेल्पफुल हैंड हरियाणा ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए इन बच्चियों के लिए नए मकान का निर्माण करवाया। बुधवार को एसपी उपासना ने नवनिर्मित मकान का विधिवत उद्घाटन कर उसे परिवार को सुपुर्द किया। इस दौरान एसपी ने बच्चियों के भविष्य से जुड़ी हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा भी दिलाया। कार्यक्रम के दौरान एसपी उपासना ने संस्था हेल्पफुल हैंड हरियाणा की पूरी टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज में जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आने वाले ऐसे सेवाभावी संगठन पुलिस प्रशासन के हाथों को मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन न सिर्फ अपराध को जड़ से खत्म करने की मुहिम है, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए मानवीय संवेदना को सशक्त बनाने की दिशा में भी एक सकारात्मक कदम है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

deneme bonusu veren siteler
deneme bonusu