होटल में अनैतिक कार्य करवाने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

होटल ग्रीन वैली कलायत में अनैतिक कार्य करवाने के मामले एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया की  थाना कलायत प्रबंधक इंस्पेक्टर बलबीर सिंह की टीम गस्त दौरान कैंची चौक कलायत के पास मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली की रामगढ़ रोड़ कलायत स्थित होटल ग्रीन वैली में बाहर से महिलाएं बुलाकर ग्राहकों से अनैतिक कार्य करवाए जा रहे हैं तथा होटल मालिक अमित इस धंधे से कमीशन कमाता है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम तुरंत होटल पर पहुंची। छापेमारी के दौरान दो महिलाएं और एक ग्राहक मौके पर मिले। दोनों महिलाओं ने पुलिस को बताया कि होटल मालिक अमित ही उन्हें देह व्यापार के लिए बुलाता है और रुपये बांटता है। उक्त सूचना पर डीएसपी सुशील प्रकाश अपनी टीम सहित मौके पर पहुंचे। थाना कलायत में मामला दर्ज करके आगामी जांच डीएसपी सुशील प्रकाश द्वारा करते हुए आरोपी तेग कॉलोनी रोहतक निवासी अमित को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस द्वारा नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जा रही है। 

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *