कैथल में रास्ता पूछने के बहाने बुजुर्ग से लूट

कैथल खबर, (10 मार्च ) कैथल में गांव ग्योंग-कठवाड़ के पास कार में सवार तीन अज्ञात आरोपियों एक बुजुर्ग से लूट की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी साधुओं के भेष में आए थे और रास्ता पूछने के बहाने बुजुर्ग को अपनी कार के पास बुला लिया। जैसे ही वह खिड़की के पास जाकर उनको का रास्ता बताने लगा तो एक आरोपी ने एकदम से खिड़की का शीशा बंद कर दिया। इसके बाद उसके हाथों में पहनी अंगूठियां लूटकर मौके से भाग गए। इस संबंध में व्यक्ति ने सदर थाना में शिकायत दी है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। घटना 9 मार्च की शाम करीब चार बजे की है। गांव ग्योंग निवासी मेला राम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 9 मार्च को वह शाम के समय खेतों की ओर जा रहा था। जैसे ही गांव के मुख्य मार्ग पर पहुंचा तो एक कार उसके पास आकर रुकी। कार में तीन लोग सवार थे, जिन्होंने साधु के कपड़े पहन रखे थे। आरोपियों ने उसे पास बुलाकर गांव गांव सेगा जाने का रास्ता पूछा। सदर थाना एसएचओ मुकेश कुमार ने बताया कि इस संबंध में व्यक्ति ने उनके पास शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *