गेहूं के कट्टे चोरी करने के मामले 2 आरोपी काबू

कैथल में पुलिस ने 70 बोरी गेहूं चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने कैलरम स्थित एक शैलर से चावल और कुरुक्षेत्र से एक स्कूटी चोरी करने की वारदातों को अंजाम दिया था। उनके कब्जे से 30 बोरी गेहूं, 9 बोरी चावल और कुरुक्षेत्र से चोरी की गई एक स्कूटी बरामद की गई है। आरोपियों की पहचान साहिल उर्फ ​​हेडली निवासी रामनगर कैथल और कमलदीप उर्फ ​​कालिया निवासी राजीव नगर कैथल के रूप में हुई है। मॉडल टाउन कैथल निवासी लोकेश गोयल की शिकायत के अनुसार 23 अप्रैल की रात करीब 2 बजे अज्ञात व्यक्ति अपनी गाड़ी खड़ी करके ट्रांसपोर्ट नगर कैथल के सामने स्थित उसके प्लाट से 70 बोरी गेहूं चोरी कर ले गए। इस संबंध में सिविल लाइन थाने में मामला दर्ज किया गया है। मामले की मामले की जांच एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ द्वारा करते हुए आरोपी रामनगर कैथल निवासी साहिल उर्फ हेडली व राजीव नगर कैथल निवासी कमलदीप उर्फ कालिया को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने 12/13 अप्रैल की रात अपने अन्य साथियों के साथ कैलरम स्थित एक चावल शैलर से चावल के कट्टे चोरी व कुरुक्षेत्र से एक स्कूटी चोरी करने की करने की वारदात भी कबूल की है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से चोरीशुदा 30 कट्टे गेहूं तथा 9 कट्टे चावल व वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद की गई। उपरोक्त मामले में 4 आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। दोनों आरोपी न्यायिक हिरासत में भेज दिए गए।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *