सात करोड़ की लागत से बनेगी कैथल की नई सब्जी मंडी

कैथल। शहर की अतिरिक्त अनाज मंडी के पास नई सब्जी मंडी बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके लिए मार्केट कमेटी की ओर से करीब सात करोड़ रुपये की निविदा सूचना जारी कर दी है। यहां पर करीब 11 एकड़ में यह नई सब्जी मंडी बनाई जानी है। सरकार ने अपने पिछले कार्यकाल में इसकी घोषणा की थी। सब्जी मंडी बनने के बाद लोगों को राहत मिलेगी। साथ ही भीड़ कम होगी। गौरतलब है कि नई सब्जी मंडी की सौगात मिलने के बाद शहर के बीचों-बीच स्थित पुरानी सब्जी मंडी में लगने वाले जाम से लोगों को राहत मिलेगी। इस मंडी के निर्माण की घोषणा वर्ष 2022 में प्रदेश सरकार की ओर से की गई थी। पिछले कार्यकाल में भाजपा के विधायक ने विधानसभा सत्र में इस मुद्दे को कई बार उठाया था। गौरतलब है कि इस समय पुरानी सब्जी मंडी शहर के बीचों-बीच स्थित है। इस कारण पुरानी सब्जी मंडी में जाम का आलम रहता है। शहर के दोनों तरफ से होगा प्रवेश : कैथल से भाजपा के पूर्व विधायक लीला राम अनुसार, नई सब्जी मंडी का निर्माण जिस जगह पर होगा, वहां पर शहर के दोनों तरफ से लोग इस मंडी में प्रवेश कर सकेंगे। इसके साथ ही जिले के किसानों को भी इस मंडी के निर्माण से काफी फायदा पहुंचेगा। किसानों को अपने खेतों से सब्जी लेकर शहर की भीड़-भाड़ में प्रवेश करने की जरूरत नहीं पड़ेगी और वो सीधे बाहर ही सब्जी मंडी में प्रवेश कर सकेंगे। पूर्व विधायक लीला राम ने कहा कि नई सब्जी मंडी के बनने से लोगों को काफी फायदा होगा। शहर को जाम से मुक्ति मिलेगी। 11 एकड़ में यह सब्जी मंडी बनेगी। जिस पर सात करोड़ रुपये की राशि खर्च होगी। प्रदेश मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में कैथल हलके में करोड़ों रुपये से विकास कार्य चल रहे हैं। इसके अलावा सब्जी मंडी में पार्किंग के लिए विशेष व्यवस्था बनाई जाएगी।

शहर में पहले से दो सब्जी मंडी शहर में पहले से दो सब्जी मंडी है। एक मंडी मेन बाजार के नजदीक चांदनी चौक में है। जहां अब मात्र दो से तीन दुकानदार ही सब्जी का काम करते हैं। वहीं नई सब्जी मंडी रेलवे स्टेशन के नजदीक है। यह करीब एक एकड़ में है। इस मंडी के आसपास जाम की स्थिति है। सफाई का भी अभाव है। इस कारण दुकानदारों व खरीदारों को दिक्कत आती है। वर्षा के दिनों में तो यहां सब्जी खरीदने के लिए आने वाले लोगों को ज्यादा समस्या आती है।

सात करोड़ रुपये की निविदा सूचना की जारी : गोपेरा मार्केटिंग बोर्ड के कार्यकारी अभियंता सतपाल गोपेरा ने बताया कि अतिरिक्त अनाज मंडी के नजदीक नई सब्जी मंडी बनाई जाएगी। इस मंडी के निर्माण को लेकर सात करोड़ रुपये का टेंडर लगाया गया है। नववर्ष में इस मंडी पर काम शुरू होने की उम्मीद है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *