कैथल में बुधवार सुबह पूंडरी के पाई गांव में फायरिंग हो गई। इस फायरिंग में 25 वर्षीय युवक सचिन घायल हो गया। बताया जा रहा है कि यह घायल युवक पाई के पूर्व सरपंच प्रकाश सिंह का भतीजा है। आनन-फानन में घायल युवक को कैथल के जिला नागरिक अस्पताल में लाया गया। जहां पर उसकी हालत अभी गंभीर बताई जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार फायरिंग आपसी विवाद में हुई है।  यह भी बताया जा रहा है कि जिस युवक ने गोली चलाई है, उसका नाम साहिल है। पुलिस ने इस मामले की सूचना के बाद जांच शुरू कर दी है। इस मामले को पुलिस आपसी रंजिश से जोड़कर भी देख रही है। इस मामले में जिला नागरिक अस्पताल में पहुंचे घायल युवक सचिन की गंभीर हालत को देखते हुए रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया है। परिजन ओमप्रकाश अनुसार घायल युवक क्रिकेट खेलने के लिए बाइक से मैदान में जा रहा था। इस दौरान गांव में स्थित केवीएम स्कूल के पास स्विफ्ट गाड़ी में आए दो से तीन युवकों ने सचिन पर फायरिंग कर दी। यह घटना करीब सुबह साढ़े 11 बजे की है।

पुलिस अधिकारी संदीप कुमार ने बताया की घायल युवक को दो से तीन गोलियां लगी हैं और बाकी झर्रे लगे हैं। घायल युवक के शरीर पर पांच से छह जगहों पर चोट लगी हैं। गनीमत यह रही युवक के सिर पर चोट नहीं हैं। युवक खेती बाड़ी करता है और वह अविवाहित है। जानकारी अनुसार घायल युवक सचिन भी हत्या के मामले में जमानत पर आया हुआ है। ऐसे में यह आपसी रंजिश का मामला हो सकता है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूतों के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। घायल के बयान के बाद केस दर्ज किया जाएगा और असली बात सामने आएगी। हमलावरों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *