विधायकों को दिया जाएगा प्रशिक्षण
विधायकों को दिया जाएगा प्रशिक्षण
लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला होंगे मुख्य अतिथि
चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष श्री हरविंद्र कल्याण के मागर्दशन में हरियाणा विधानसभा के सदस्यों के लिए १४ व १५ फरवरी को दो दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम के लिए लोक सभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला मुख्य अतिथि होंगे। इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी विशिष्ट अतिथि व अनेक राज्यों के विधान सभा अध्यक्ष भी मौजूद रहेंगे।
इस संबंध में हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष श्री हरविंद्र कल्याण सभी तैयारियों का जायजा ले रहे हैं और सभी प्रबंधों को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए हैं। विधायकों का प्रशिक्षण विधान सभा के सदन में होगा, इसके लिए सदन समेत पूरे परिसर में विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं। इस दौरान लोक सभा की ओर से संसदीय लोकतंत्र शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान की टीम विधायकों को विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण देगी।
