खड़ी गाड़ियों के शीशे तोड़कर चोरी करने वाला आरोपी काबू

थाना सिविल लाइन कैथल क्षेत्र अंतर्गत पटेल नगर, सरकारी पशु अस्पताल के नजदीक गली में खड़ी कई गाड़ियों के शीशे तोड़कर बैटरी व गाड़ी से नकदी चोरी करने के मामले में सीआईए-1 पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को काबू कर लिया गया। पटेल नगर कैथल निवासी सतीश कुमार की शिकायत अनुसार 7 जनवरी की सुबह पटेल नगर निवासी नागरिकों ने देखा कि गली में खड़ी उनकी गाड़ियों के शीशे टूटे हुए हैं। गली में खड़ी कई गाड़ियों में के शीशे तोड़े गए तथा एक गाड़ी से बैटरी व गाड़ी में रखी नकदी भी चोरी की गई। मामले की जांच सीआईए-1 पुलिस प्रभारी एसआई जसवंत सिंह की अगुवाई में एएसआई बिजेंद्र सिंह की टीम द्वारा करते हुए आरोपी जाखौली अड्डा कैथल निवासी रोहित उर्फ पोपल को काबू कर लिया गया। आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा बैटरी व एक हजार रुपए नकदी बरामद की गई। आरोपी न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *