अफीम उपलब्ध करवाने वाला आरोपी काबू

कैथल खबर, (12 फरवरी ) कैथल में थाना सदर पुलिस द्वारा अफीम सप्लायर आरोपी गांव तलहेड़ी जिला कुरुक्षेत्र निवासी रमेश कुमार को काबू कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 10 फरवरी को थाना सदर पुलिस के एएसआई संजय कुमार की टीम द्वारा गांव उझाना से गांव ग्योंग रोड़ से बाइक पर सवार आरोपी गांव खानपुर निवासी अभिषेक उर्फ अभि को काबू किया गया था, जिसके कब्जे में 52.4 ग्राम अफीम बरामद हुई थी। आरोपी के खिलाफ थाना सदर में मामला दर्ज करके आगामी जांच एएसआई जयपाल द्वारा अमल में लाई गई। आगामी जांच दौरान खुलासा हुआ कि अभिषेक को यह अफीम रमेश कुमार उपरोक्त द्वारा उपलब्ध करवाई गई थी। आरोपी रमेश कुमार बुधवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा, जिससे पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *