कैबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा ने की सिसला धाम में पूजा अर्चना, विकास कार्यो के लिए दिए 11 लाख रुपये

कैबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा ने शुक्रवार को गांव सिसला धाम पहुंचे और पूजा अर्चना की। उन्होंने श्रद्घालुओं को संबोधित करते हुए भगवान श्याम कलयुग में हारे का सहारा हैं। सिसला धाम की पूरे प्रदेश में मान्यता है। यहां पूजा करने से सभी की मनोकामना पूरा होती है। उन्होंने एकादशी के अवसर पर एकत्रित श्रद्घालुओं से भी बातचीत की। इस अवसर पर उन्होंने धाम में शेड बनाने के लिए 11 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे आगामी 30 मई को पराहवर में मनाई जा रही भगवान परशुराम जयंती में बढ़चढ़ कर भाग लें।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *