दूसरे के स्थान पर पेपर देने आए 8 आरोपियों को पकड़ा
दूसरे के स्थान पर पेपर देने आए 8 आरोपियों को पकड़ा
कैथल खबर (15 मार्च) : हरियाणा शिक्षा बोर्ड की परीक्षा में दूसरे के स्थान पर पेपर देने के मामले में 8 आरोपियों को पकड़ लिया गया है। थाना शहर पुलिस के एएसआई दलबीर सिंह की टीम द्वारा जांच करते हुए आरोपी गांव करोड़ा पंजाब निवासी अमित, सोंगल निवासी सुखविंद्र, छौत निवासी अभिलाष, बड़सीकरी निवासी प्रदीप व अजय, गढ़ी निवासी गुरदीप व कुलदीप तथा एक अन्य कैथल निवासी 17 वर्षीय युवक को पकड़ लिया गया है। जानकारी अनुसार सैनी सीनियर सेकेंडरी स्कूल चंदाना गेट कैथल के सुपरिटेंडेंट श्याम सुंदर ने पुलिस को शिकायत की कि 13 मार्च को सैनी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 12वीं कक्षा का ओपन का पंजाबी विषय का एग्जाम था। चेकिंग के दौरान 8 युवक पकड़े गए। ये सभी दूसरे के स्थान पर पेपर देने के लिए आए हुए थे। इनमें अभिलाष अरविंद के स्थान पर, अमित संदीप के स्थान पर, प्रदीप जयदीप के स्थान पर, कुलदीप आशु के स्थान पर, सुखविंद्र आशिष के स्थान पर, गुरदीप जगप्रवीश के स्थान पर, अजय मलकीत के स्थान पर तथा किशोर अजय के स्थान पर परीक्षा देते हुए पकड़े गए। कैथल सिटी थाने में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।
