पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

नशे को लेकर किया जागरूक

कैथल। पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर लोगों को जागरूकता रैली, सेमिनार और वर्कशॉप के माध्यम से नशे के दुष्प्रभाव और नशे की लत से ग्रस्त लोगों के पुनर्वास संबंधी जानकारी प्रदान की जा रही हैं। एसपी राजेश कालिया ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि नशीले पदार्थों का प्रयोग करने से बचें और अपने परिवार के लोगों को भी बुरी लत से बचाते हुए अपने आस पड़ोस में नशा ना करने बारे जागरूक करें। एसपी राजेश कालिया ने जानकारी देते हुए बताया कि नशा मुक्त अभियान में कैथल पुलिस की विभिन्न टीमों द्वारा निरंतर रुप से सार्वजनिक स्थानों पर लोगों को नशा ना करने बारे जागरूक किया जा रहा है। इसके साथ साथ कैथल पुलिस मादक पदार्थों की बिक्री में संलिप्त दोषियों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही कर रही है। सोमवार को नशा जागरूकता टीम में शामिल पीएसआई रामलाल, एएसआई ओमप्रकाश, एचसी सुनील कुमार तथा होमगार्ड शमशेर सिंह की टीम द्वारा पूंडरी क्षेत्र में गांव नैना, धौंस, फतेहपुर, पूंडरी सहित अन्य जगहों पर युवाओं सहित आमजन को नशा के दुष्प्रभावों बारे अवगत करवाते हुए नशा न करने बारे जागरूक किया गया। इस दौरान लोगों को संदेश दिया गया कि नशा समाज के लिए ऐसी दीमक है जो समय से पहले ही जीवन को समाप्त कर देती है। नशीले पदार्थ व्यक्ति को न केवल शारीरिक हानि पहुंचाता है बल्कि उसके परिवार के साथ-साथ समाज को भी अपनी चपेट में लेकर सामाजिक वातावरण को दूषित भी करता है। कैथल पुलिस नशा के आदि लोगो की काउंसलिंग करवाकर सरकारी अस्पताल कैथल से दवाई दिलवाकर नशा छुड़ाने बारे भी प्रेरित कर रही है। नशा मुक्त अभियान के सार्थक परिणाम सामने आ रहे है। आमजन से भी अपील है कि इस अभियान में साथ देते हुए समाज, जिला व गांव को नशा मुक्त करने के लिए पुलिस प्रशासन को सहयोग करें। किसी भी नशा तस्कर की सूचना बेझिझक पुलिस को दें।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *