मंत्री अनिल विज कल कैथल में, 13 शिकायतों पर होगी सुनवाई

कैथल खबर (9 जनवरी) : हरियाणा के परिवहन एवं बिजली मंत्री अनिल विज शुक्रवार (10 जनवरी) को कैथल में फिर से कष्ट निवारण समिति की बैठक में पहुंच रहे हैं। इस बार मीटिंग कैथल के आरकेएसडी के सभागार में आयोजित की गई है। मीटिंग का समय दोपहर 12:15 बजे रहेगा। कल होने वाली कष्ट निवारण समिति की बैठक में कुल 13 एजेंडे रखे गए हैं, जिनमें 8 नई व 5 पुरानी शिकायते हैं। वीरवार को पूरा दिन अधिकारी मीटिंग की तैयारी करते नजर आए।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *