महिला के मर्डर मामले में आरोपी काबू
कैथल खबर (27 जनवरी) : कलायत क्षेत्र में एक महिला के मर्डर मामले की आगामी जांच स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट प्रभारी एसआई रमेश कुमार की अगुवाई में एसआई धर्म सिंह की टीम द्वारा करते हुए आरोपी गांव कोथ कलां जिला हिसार निवासी वीरेंद्र उर्फ बींद्र को काबू कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि कलायत निवासी जोगी राम राम की शिकायत अनुसार उसके मटोर रोड़ पर खेत में वह 17 जनवरी की सुबह बरसीन लेने गया तो गेंहु के खेत में महिला की डैड बोडी पड़ी थी, जिसका सिर कुचला हुआ था। जिसको आवारा कुतो ने खाया हुआ था तथा करीब 2 किले दुर एक 10 टायरी ट्रक खड्डो में उतरा हुआ था। शिकायत अनुसार महिला को मारकर सड़क पर रखकर व्हीकल से कुचलना प्रतीत हो रहा था। जिसे आवारा कुत्ते खींचकर खेत में ले आए। जिस बारे अज्ञात के खिलाफ थाना कलायत में मामला दर्ज किया गया। मामले की जांच दौरान स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट द्वारा आरोपी उचाना जिला जींद निवासी राजेश कुमार, गांव धरौदी जिला जींद निवासी कर्मबीर तथा गांव समैण हाल बरवाला निवासी संदीप को गिरफ्तार करके न्यायालय से 29 जनवरी तक पुलिस रिमांड पर लिया गया है। आरोपियों से पूछताछ दौरान खुलासा हुआ था कि मरने वाली महिला राजेश वासी उचाना की पत्नी थी । हत्या करने के लिये राजेश वासी उचाना व उसके रिश्तेदार दलबीर उर्फ पप्पू वासी अलीपुरा के माध्यम हत्या की योजना बनाई गई थी । पूछताछ में सामने आया कि हत्या करने के लिये मृतिका को शराब पीलाकर मौका पर ब्रेजा गाडी में लाया गया था उस वक्त उसके साथ राजेश का एक अन्य रिश्तेदार संदीप वासी समैण भी था । आरोपीगण द्वारा मृतिक महिला को शराब के नशे में धुत करके बातों में लगाकर सड़क पर लेटा दिया गया था तथा उसके उपरांत उसके ऊपर से योजना अनुसार ट्रक चढा दिया गया ताकि महिला पुरी तरह से कुचली जा सके व उसकी पहचान ना हो सके। प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी वीरेंद्र उपरोक्त वारदात में आरोपियों के साथ था तथा घटना के समय विरेंद्र उपरोक्त ट्रक चला रहा था। आरोपी वीरेंद्र का अदालत से 29 जनवरी तक पुलिस रिमांड हासिल किया गया।
