मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा की राजनीति में शुरू किया नया अध्याय, सकारात्मक राजनीति से हर किसी का दिल जीत रहे हैं सीएम नायब सिंह सैनी

कहा-मोदी को जनता का सच्चा समर्थन, मोदी जी के नेतृत्व में हरियाणा को मिल रहा विकास का वरदान
नॉनस्टॉप विकास, परिणाम टॉप को चरितार्थ कर रही हैं सीएम नायब सिंह सैनी की नीतियां

कैथल। पूर्व विधायक लीला राम ने कहा कि हरियाणा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने एक दिन के दौरे के माध्यम से विकास की एक नई गति का तोहफा दे गए। प्रधानमंत्री का आभार प्रकट करते हुए कहा कि हरियाणा को एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से विकास की ऐतिहासिक सौगातें मिली हैं। भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर प्रधानमंत्री मोदी ने यमुनानगर और हिसार में कई बड़ी परियोजनाओं की नींव रखकर प्रदेश की विकास यात्रा को नई रफ्तार दी। मोदी जी का यह दौरा हरियाणा के लिए ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण रहा। उन्होंने कहा कि इन सब योजनाओं से पूरे प्रदेश को फायदा होगा। सब योजनाएं प्रधानमंत्री के हरियाणा के प्रति विशेष लगाव और दूरदर्शी नेतृत्व का प्रमाण हैं। उन्होंने कहा, यह केवल योजनाओं का एलान नहीं, बल्कि हरियाणा को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने का रोडमैप है, जिसका हर वर्ग को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने राज्य के लोगों, विशेष रूप से किसानों और मजदूरों का धन्यवाद किया, जिन्होंने फसल कटाई के मौसम में समय निकालकर रैली में पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को सुना। उन्होंने कहा कि राज्य के लोग प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर बहुत उत्साहित थे। लीला राम ने कहा कि जिस तरह से जनता प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में उमड़ी, उससे स्पष्ट है कि जनता का मोदी जी को सच्चा समर्थन मिल रहा है। उन्होंने विशेष तौर पर उन हजारों लोगों, कार्यकर्ताओं और किसानों का भी आभार जताया, जो चिलचिलाती गर्मी और फसल कटाई के व्यस्त समय के बावजूद भारी संख्या में दोनों रैलियों में पहुंचे। उन्होंने कहा, यह नज़ारा दिखाता है कि जनता सिर्फ दर्शक नहीं, बल्कि देश के विकास की सहभागी बन चुकी है। मोदी जी के नेतृत्व में जो भरोसा और आशा जगी है, उसे हरियाणा की जनता ने अपने उत्साह से साबित कर दिया। उन्होंने कहा कि ये रैलियां केवल राजनीतिक कार्यक्रम नहीं थीं, बल्कि प्रदेश के भविष्य को नई दिशा देने वाले ऐतिहासिक क्षण थे, जहां लोगों की भागीदारी ने स्पष्ट कर दिया कि हरियाणा मोदी जी की विकास यात्रा में पूरी ताकत से सहभागी है। उन्होंने कहा कि मोदी जी देश को आगे बढ़ा रहे हैं तो हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भी प्रदेश में सकारात्मक राजनीति की जो मुहीम शुरू की है, उससे पूरा प्रदेश उनका कायल हो गया है। वे दिन रात बिना थके, बिना रुके नॉनस्टॉप गति से प्रदेश के विकास में जुटे हैं। दिन रात लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं का समाधान करते हैं। यही कारण है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीएम नायब सिंह सैनी की योजनाओं पर सहमति की मोहर लगाई है। सीएम नायब सिंह सैनी जो कहतेहैं, वह करके दिखा रहे हैं। वे प्रदेश के विकास के लिए जी-जान से जुटे हैं। जिस कारण प्रत्येक हरियाणावसाी उनके साथ है। निश्चित तौर पर विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में जो पहल देश कर रहा है, हरियाणा एक राज्य के तौर पर उसकी अगुवाई करेगा और विकसित राज्य बनकर देश के विकास में योगदान देगा। उन्होंने प्रधानमंत्री के सफल कार्यक्रमों के आयोजन पर हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी को बधाई दी और इन कार्यक्रमों में पहुंचें लाखों लोगों का आभार जताया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

dinamobet - dinamobet giriş - dinamobet güncel giriş
dinamobet
dinamobet - dinamobet giriş - dinamobet güncel giriş
dinamobet
dinamobet
dinamobet
Dinamobet
betasus
meritking
dinamobet
dinamobet
dinamobet
dinamobet
dinamobet
dinamobet
dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş