वालीबॉल प्रतियोगिता के ट्रायल तीन फरवरी को कुरुक्षेत्र में : राजरानी

कैथल खबर (31 जनवरी) : जिला खेल अधिकारी राजरानी ने बताया कि अखिल भारतीय सिविल सेवा वालीबॉल (महिला तथा पुरुष) प्रतियोगिता 2024-25 का आयोजन 14 से 18 फरवरी तक मेयर राधाकृष्णन स्टेडियम चेन्नई में करवाया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाडिय़ों के ट्रायल का आयोजन व टीम का चयन तीन फरवरी को सुबह 10 बजे गुरु द्रोणाचार्य स्टेडियम, कुरुक्षेत्र में किया जाएगा। ट्रायल में भाग लेने, जाने / आने का व्यय तथा प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आने व जाने का व्यय संबंधित खिलाडिय़ों के विभाग द्वारा वहन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि विभाग / कार्यालय / जिला के अधिकारियों / कर्मचारियों को जो इस खेल के उत्कृष्ट खिलाड़ी हैं, उन्हें इस चयन सफलता में विशेष खेल अवकाश तथा अन्य सुविधाएं देकर भेजें। इसके साथ ही उन्हें ये प्रमाण-पत्र भी दें कि वे किस विभाग/कार्यालय के सरकारी कर्मचारी/अधिकारी हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि केन्द्रीय सिविल सेवा सांस्कृतिक एवं खेल बोर्ड की हिदायतों अनुसार इन सिविल सेवा प्रतियोगिता में बोर्ड, कॉर्पोरेशन, पुलिस विभाग, बिजली बोर्ड, एचएसआईडीसी के अधिकारी/कर्मचारी भाग नहीं लेंगे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *