डीटीपी ने की दो अवैध कालोनियों में चलाया पीला पंजा

कैथल खबर (31 जनवरी) : जिला नगर योजनाकार कार्यालय ने जिला प्रशासन के सहयोग से राजस्व संपदा पट्टी चौधरी व पट्टी गादड़ में दो अवैध कॉलोनियों में तोडफ़ोड़ की कार्रवाई की। इस दौरान डीटीपी राज कीर्ति बतौर डयूटी मजिस्ट्रेट तैनात रहीं। डीटीपी कार्यालय का अमला पुलिस बल के साथ अवैध कॉलोनी को हटाने के लिए जेसीबी मशीन सहित मौके पर पहुंचा और मौके पर बनी रोड नेटवर्क, परिकास्ट चारदीवारी के शुरूआती चरण में ही को नष्ट करवाया गया। डीटीपी राज कीर्ति ने बताया कि कार्यालय के संज्ञान में राजस्व संपदा पट्टी चौधरी व पट्टी गादड़ में अवैध कालोनी काटे जाने का मामला आया था। इसके बाद भूमि मालिकों व प्रॉपर्टी डीलरों को एचडीआर एक्ट 1975 की धाराओं के तहत नोटिस जारी करके निर्माण विकसित करने के लिए जरूरी अनुमति प्राप्त करने वाले आदेश दिए गए थे, लेकिन भू-स्वामियों द्वारा न तो मौके पर बनाए जा रहे अवैध निर्माण को रोका गया और न ही विभाग से किसी प्रकार की अनुमति के लिए आवेदन किया गया। इसके बाद एचडीआर. एक्ट 1975 के प्रावधानों के अनुसार जिला प्रशासन की मदद से तोड़-फोड़ की कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि आमजन सस्ते रेटों के चक्कर में प्रॉपर्टी डीलरों के बहकावे में न आकर जमीन की खरीद करने से पहले कार्यालय से कॉलोनी की वैधता अवैधता बारे पूर्ण जानकारी प्राप्त कर लें।  

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *