विद्यार्थियों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक
विद्यार्थियों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक
कैथल खबर (29 जनवरी ) यातायात नियमों के महत्व को समझाते हुए डीएसपी सुशील प्रकाश द्वारा विद्यार्थियों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया। उन्हें बताया गया कि बाइक चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करें, कार में सीट बेल्ट का प्रयोग करें, गलत दिशा में न चलें, गति सीमा का पालन करें, और वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग न करें। दुर्घटना की स्थिति में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुँचाने की अपील की गई ताकि उसकी जान बचाई जा सके। गुड सेमेरिटन रूल के तहत सड़क दुर्घटना में सहायता करने वाले नागरिकों की सराहना की गई। चालान के डर से बचने के लिए नहीं अपितु एक जिम्मेवार नागरिक होने के नाते ट्रैफिक नियमों की पालना करें तथा अपने आस पड़ोस में भी यातायात नियमों बारे जागरूक करें।
साइबर फ्रॉड के तरीके व बचावः- आज के समय में सभी को साइबर फ्रॉड और उनसे बचाव के उपायों के बारे जानकारी होनी चाहिए। उन्हें यह बताया गया कि साइबर अपराधी लोगों को मानसिक रूप से प्रभावित कर धोखाधड़ी करते हैं और फर्जी सिम कार्ड और बैंक खातों का उपयोग करते हैं। विद्यार्थियों को संचार साथी पोर्टल का उपयोग करके अपने नाम पर जारी सिम कार्डों की संख्या चेक करने और अनावश्यक सिम को बंद करवाने का सुझाव दिया गया। साइबर अपराध से बचने के लिए सावधानी और सतर्कता बरतना बेहद आवश्यक है। साइबर अपराध की शिकायत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर या पोर्टल पर दर्ज कर सकते हैं।
