अशोक गुर्जर बने मुख्यमंत्री नायब सैनी की जनसभाओं के संयोजक…
अशोक गुर्जर बने मुख्यमंत्री नायब सैनी की जनसभाओं के संयोजक...
कैथल खबर,(21 फरवरी ) हरियाणा में होने वाले नगर निकाय चुनाव 2025 के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी चुनावी रणनीति को धार देना शुरू कर दिया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहनलाल बडौली ने कैथल जिले से भाजपा नेता अशोक गुर्जर को मुख्यमंत्री नायब सैनी की निकाय चुनाव से संबंधित हरियाणा में होने वाली सभी जनसभाओं एवं जनसंपर्क कार्यक्रम का संयोजक नियुक्त किया है।
भाजपा नेता अशोक गुर्जर मुख्यमंत्री नायब सैनी, प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडौली और पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल की गुडबुक में शामिल हैं। उन्हें प्रदेश कार्यकारिणी में लगातार बड़ी जिम्मेदारियां मिलती रही हैं और अब निकाय चुनावों में भी महत्वपूर्ण भूमिका दी गई है।
अशोक गुर्जर की संगठन में सक्रियता और रणनीतिक दक्षता को देखते हुए पार्टी ने उन्हें निकाय चुनावों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है। इससे भाजपा का कैथल जिले में जनाधार और अधिक मजबूत होगा। निकाय चुनावों में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए एक ठोस रणनीति तैयार की जाएगी।
