गांजा फूल पत्ती सहित नशा तस्कर काबू

कैथल खबर,(21 फरवरी ) नशा तस्करों पर शिकंजा कसते हुए वीरवार को सीआईए-1 पुलिस द्वारा एक नशा तस्कर को 630 ग्राम गांजा फूल पत्ती सहित काबू कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सीआईए-1 पुलिस प्रभारी एसआई पारस की अगुवाई में एएसआई कमलजीत की टीम सांयकालीन गश्त दौरान बस स्टैंड कैथल के पास मौजूद थी। सहयोगी सुत्रो से पुलिस को एक गुप्त जानकारी मिली कि प्रताप गेट कैथल निवासी बंटी नशीला पदार्थ गांजा पत्ती कुरुक्षेत्र से लाकर कैथल में सप्लाई करने का काम करता है। जो कुरुक्षेत्र से गांजा फुल पत्ती लेकर बस स्टैंड कैथल से ढांड चौक की तरफ आने वाला है, जिसे नाकाबंदी करके काबु किया जा सकता है। सूचना विश्वसनीय होने कारण पुलिस टीम द्वारा मुस्तैदी का परिचय देते हुए रेलवे फाटक नजदीक बस के पास निगरानी शुरु की गई। जो कुछ समय बाद बस स्टैंड की तरफ से आए संदिग्ध धर्मवीर उर्फ बंटी उपरोक्त को पुलिस द्वारा काबू कर लिया गया। पुलिस सुचना उपरांत मौके पर पहुंची नायब तहसीलदार कैथल जोगिंद्र धनखड़ के समक्ष नियमानुसार ली गई तलाशी दौरान आरोपी के कब्जे में एक पॉलीथिन से 630 ग्राम गांजा पत्ती बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ थाना सिविल लाइन में मामला दर्ज करके सीआईए-1 से मौके पर पहुंचे एएसआई राजीव कुमार द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा। जिससे पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

deneme bonusu veren siteler
deneme bonusu