आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को महिला अपराध से बचाव के प्रति किया जागरूक
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को महिला अपराध से बचाव के प्रति किया जागरूक
कैथल खबर (30 जनवरी ) महिला थाना एचएसओ द्वारा पुलिस लाइन में आज आंगनबाड़ी वर्कर व अन्य महिलाओं को महिला विरुद्ध अपराधों बारे, डायल 112, दुर्गा शक्ति ऐप व ट्रिप मोनिटरिंग सिस्टम तथा नशा से होने वाले दुष्परिणामों बारे जागरूक किया गया। इस दौरान एसआई रेखा द्वारा बताया गया कि आज महिलाओं के खिलाफ छेड़खानी, बलात्कार, यौन उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, दहेज हत्या और महिला तस्करी इत्यादि अपराध हो रहे हैं, जिनसे महिलाओं की सुरक्षा के लिए बहुत से कानून तो बनाए ही गए हैं, इनके साथ-साथ मुसीबत में फंसी महिलाओं की तुरंत सहायता के लिए दूर्गा शक्ति ऐप व दूर्गा शक्ति फोर्स भी तैयार की गई है। जो सूचना मिलते ही जल्द से जल्द मौके पर पहुंचकर पिड़िता को सुरक्षा मुहैया करवाती है। इसके अतिरिक्त पढ़ाई करनी वाली छात्राएं व कामकाजी महिलाओ को सुरक्षित उनके घर पर पहुंचाने के लिए हरियाणा पुलिस द्वारा ट्रिप मॉनिटरिंग सिस्टम शुरू किया गया है। जो छात्राएं व महिलाएं देर रात सुरक्षित सफर करने के लिए 112 डायल करके पुलिस सहायता ले सकती है। सुरक्षा का सबसे बड़ा तरीका यह है कि यदि आते-जाते कोई उनका पिछा करता है या रास्ता रोकने की कोशिश करता है तो तुरंत इसकी सुचना दूर्गा शक्ति ऐप या 112 के माध्यम से पुलिस को दें। इस दौरान पी.एस.आई. रामलाल द्वारा बताया गया कि नशा अपराधों की जड़ है। सभी जिला को नशा मुक्त बनाने में सहयोग करें। किसी भी प्रकार की अवैध नशे की बिक्री की जानकारी देने के लिए जिला पुलिस को 112 पर सूचना दें, सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएग
