हरियाणा के मुख्यमंत्री ने पीकर दिखाया है यमुना का पानी : अनिल विज

बोले- केजरीवाल ने दिल्ली के लोगों में एक टेरर क्रिएट करने की कोशिश की
चंडीगढ़, 30 जनवरी। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ दायर मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मामला दर्ज हुआ है तो जांच होगी, केजरीवाल बताएं कि किसने मिलाया पानी में जहर, उनको बताना पड़ेगा। मंत्री ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री ने यमुना का पानी पीकर दिखाया है।
अनिल विज ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के लोगों में एक टेरर क्रिएट करने की कोशिश की है, केजरीवाल को इसका जवाब तो देना होगा। दिल्ली में पंजाब सरकार की गाड़ी में कैश और शराब बरामद होने का मामला सामने आया है, जिस पर मंत्री अनिल विज ने तंज कसते हुए कहा कि पंजाब से गाड़ी आई है तो अंदाजा लगाया जा सकता है कि पैसे कौन भेज रहा है, पंजाब में किसकी सरकार है, किसके पास पैसों का अंबार है, ये अंदाजा लगाया जा सकता है?

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *