जल्द होगी सामान्य पात्रता परीक्षा की तिथि की घोषणा
बैठक में मौजूद अधिकारी
कैथल खबर (30 जनवरी ) कैथल में सामान्य पात्रता परीक्षा (सीईटी-2025) को लेकर लघु सचिवालय में बैठक हुई। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के सदस्य साधुराम जाखड़ विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने परीक्षा की तैयारियों को लेकर डीसी प्रीति व अन्य अधिकारियों के साथ समीक्षा की। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के सदस्य साधुराम जाखड़ ने कहा कि जल्द की सामान्य पात्रता परीक्षा की तिथि की घोषणा होने वाली है। इसमें लगभग 15 लाख परीक्षार्थियों के भाग लेने का अनुमान है।
परीक्षा की घोषणा से पहले ही जिला अनुसार कर्मचारी चयन आयोग के सदस्य एवं अधिकारी बैठक कर रहे हैं। जिसमें जिलों के अधिकारियों से परीक्षा केंद्रों पर दी जाने वाली सुविधाओं व अन्य प्रबंधों की समीक्षा कर रहे हैं। अब जल्द ही परीक्षा की तिथियों की घोषणा की जानी है। प्रयास किया जाएगा कि परीक्षार्थियों को कोई दिक्कत न हो। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सीईटी की परीक्षा को लेकर प्राप्त संख्या में परीक्षा केंद्र बनाए जाएं।
इस बात का विशेष रूप से ध्यान रखा जाए कि कोई भी परीक्षा केंद्र भीड़-भाड़ वाली जगह पर नहीं बनाया जाए, ताकि परीक्षार्थियों को वहां पर पहुंचने में कोई परेशानी न हो। इसके साथ ही परीक्षा केंद्र पर सभी प्रकार की मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाई जाए और सुरक्षा व्यवस्था के प्राप्त इंतजाम किए जाएं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी संभावित परीक्षा केंद्रों को दौरा करने उपरांत ही इनका चयन किया जाए। डीसी प्रीति सहित अन्य अधिकारियों ने भी परीक्षाओं को लेकर मुख्य बिंदुओं पर चर्चा की।
