राइस मिल से चोरी करने वाले 4 आरोपी काबू

कैथल खबर (31 जनवरी ) संपती विरुध अपराधियों पर एसपी राजेश कालिया के आदेशानुसार शिकंजा कसते हुए राइस मिल से चोरी करने के मामले की जांच सीआईए-1 पुलिस द्वारा आरोपी थानेसर निवासी साहिब सिंह उर्फ साबा, गांधी नगर कुरुक्षेत्र निवासी गुलाब तथा गुरप्रित सिंह उर्फ संता व मछरौली जिला कुरुक्षेत्र निवासी हरजिंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गांव कैलरम निवासी बेदप्रकाश की शिकायत अनुसार 14 जनवरी की रात को अज्ञात व्यक्ति उन के जींद रोड़ कैथल स्थित लेखराज राइस मिल का ताला तोड़कर लगभग 2 लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गया। जिस बारे थाना तितरम में मामला दर्ज कर लिया गया था। आरोपियों के कब्जे वारदात में प्रयुक्त आयशर कैंटर बरामद किया गया है। सभी आरोपी शुक्रवार को अदालत मे पेश किए जाएंगे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *