दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोप में पति व सास गिरफ्तार

कैथल थाना सदर क्षेत्र में विवाहिता के साथ दहेज के लिए मारपीट कर उसे प्रताड़ित करने के आरोप में थाना सदर पुलिस की लेडी एएसआई रीनु द्वारा पीड़िता के पति गांव डोहर निवासी कप्तान व सास लालदे को गिरफ्तार कर लिया गया। पीड़िता द्वारा पुलिस को दी शिकायत अनुसार पीड़िता की शादी 16 फरवरी 2023 को कप्तान उपरोक्त के साथ हुई थी। शिकायतकर्ता के परिवार जनो द्वारा उसकी शादी में हैसियत के अनुसार दान दहेज दिया था लेकिन उसके ससुरालजन उसे दान दहेज से खुश नहीं थे और उसके ससुराल जनों द्वारा शादी के बाद उसको दहेज की मांग करते हुए उसे शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। पीड़िता की शिकायत पर थाना सदर में विभिन्न धाराओं के तहत अभियोग अंकित किया गया था। पुलिस द्वारा नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *